फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   GM inspected the work of doubling the railway line.

Kushinagar News: जीएम ने रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का लिया जायजा

Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
GM inspected the work of doubling the railway line.
कप्तानगंज। अमृत भारत योजना के तहत कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार दोपहर में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष कुमार जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, कर्मचारी आवास, बैरक में मौजूद इंतजाम को देखा और विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन सुंदरीकरण व यात्री सुविधाओं के लिए चल रहे विकास कार्यों का भ्रमण कर जानकारी हासिल किया। रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित कार्यों और लाइन दोहरीकरण के लिए मिट्टी भराई के कार्यों का भी जायजा लिया। रेलवे स्टेशन की आधुनिक डिजाइनिंग, प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्री सुविधाओं में वृद्धि व भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा किया। मातहतों को जरूरी निर्देश भी दिए। वहीं, स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं की जानकारी दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने निर्देश दिया कि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों को तय समय में गुणवत्ता व मानक के अनुसार पूरे किए जाने हैं। इसमें लापरवाही किए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। इस मौके पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार, एसआई गुलाब सरोज सहित रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed