{"_id":"5fcbcac68ebc3ecfaf76c077","slug":"giving-joining-letter-of-1752-people-kushinagar-news-gkp375773113","type":"story","status":"publish","title_hn":"1752 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1752 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
विज्ञापन
रविंद्र नगर स्थित बुद्घा पार्क में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
- फोटो : KUSHINAGAR
1752 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
- जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दिया नियुक्त पत्र
- सरकारी कार्यक्रम में नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, अभ्यर्थियों के बैठने का भी नहीं था पूरा इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय के बुद्धा पार्क में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने 1752 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। हालांकि इस कार्यक्रम में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कलेक्ट्रेट के एनआईसी कार्यालय में इबराना परवीन, मनीष कुमार मिश्र, वंदना शर्मा, अमित कुमार और आकांक्षा राय को सबसे पहले नियुक्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के कंधों पर स्वस्थ और बेहतर समाज निर्माण का भार होता है। नियुक्ति पाए अभ्यर्थी निश्चित रूप से बेहतर समाज की स्थापना में अहम योगदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में लगी है। इसमें समाज के सभी लोगों को सक्रिय योगदान होना जरूरी है। कार्यक्रम को सांसद विजय कुमार दूबे, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। इसके बाद 20 अभ्यर्थियों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया गया। शेष अभ्यर्थियों को उनके स्थान पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि जिले में 1935 अभ्यर्थियों का चयन होना था जिसमें से 1752 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के बाद पात्र पाए गए। 65 अभ्यर्थियों को अभिलेखीय त्रुटि के चलते नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। इनके मामले में शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा 118 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के दौरान अनुपस्थित थे। जिनकी दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरेकृष्ण पांडेय ने किया। इस दौरान डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए विमलेश कुमार, बीईओ एसएन प्रजापति, अजय तिवारी, रामसुयश वर्मा, सत्यनारायण कुशवाहा, सहायक एवं वित्त लेखाधिकरी एएन मणि त्रिपाठी, जेपी दूबे, विवेक पांडेय, हरेंद्र यादव, अकील अंसारी, सत्येंद्र मौर्या, नीरज पांडेय, उपेंद्र गुप्ता, गौरव पांडेय, बलवंत बहादुर, सत्यजीत द्विवेदी, जितेंद्र गौतम, सर्वेश श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी, भाजपा नेता मारकंडेय शाही, सीता सिंह, नीरज बंका आदि मौजूद रहे।
नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले अभ्यर्थियों के चेहरे
पडरौना। बुद्धा पार्क में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चेहरे खिल गए। पढ़ाई पूरी करके नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं का सपना पूरा हो गया। अंसिका यादव ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद शनिवार को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। यह क्षण अविस्मरणीय है। आज की खुशी बयां नहीं की जा सकती है। सुमित भंडारी ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नियुक्ति पत्र मिलने पर अब सुखद अनुभूति हो रही है। ज्योति साहू ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाकर वर्षों की तपस्या पूरी हो गई। गुरुजनों व परिवार के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। अरमान अली ने कहा कि सरकारी विद्यालय में अध्यापन करना सपना था। इसके लिए पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास किया गया। सपना पूरा होने की खुशी को बयां नहीं किया जा सकती है।
कार्यक्रम में रही अव्यवस्था
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जरूरत से अधिक संख्या हो जाने के कारण अव्यवस्था हो गई थी। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए 1752 लोगों के लिए कुर्सी लगाई गई थी जबकि भीड़ इससे काफी अधिक थी। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे। इसके अलावा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में आए थे। इसके चलते कुर्सी और पानी की भी कमी हो गई।
अनुपस्थित अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग
बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में कुल 1935 अभ्यर्थियों का सहायक अध्यापक के पद पर चयन होना है। जिसमें से 1817 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई थी। जिसमें से 65 अभ्यर्थियों के अभिलेखों में त्रुटियां मिलने पर शासन को अवगत करा दिया गया है। उच्च अधिकारियों की तरफ से इस संदर्भ में निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेष 1752 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया गया है। काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे 118 अभ्यर्थियों की नौ दिसंबर से फिर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विभिन्न संगठनों ने दी अभ्यर्थियों को बधाई
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, संदीप राय और उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व महामंत्री छेदी प्रसाद ने बधाई दी है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि नए अध्यापकों के आने से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी। इससे पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को भी सुधारने में मदद मिलेगी।