{"_id":"5a4299444f1c1bce408bf618","slug":"given-memorandum-sought-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिया ज्ञापन, मांगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिया ज्ञापन, मांगी बिजली
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। हाटा विधान सभा क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग गांव की दलित बस्ती में अब तक बिजली नहीं पहुंची। इस गांव के लोगों को मोबाइल भी चार्ज करने के लिए दूसरे टोले पर जाना पड़ता है। मंगलवार को इस गांव के लोगों ने हाटा के विधायक को ज्ञापन सौंपकर टोले में विद्युतीकरण कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान सुनील कन्नौजिया के साथ दिन में 11 बजे हाटा पहुंचे लोगों ने सबसे पहले विधायक पवन केडिया से मुलाकात की। इन लोगों ने उन्हें गांव में बिजली लगवाने संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस पर विधायक ने उन्हें उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ये लोग विद्युत उपकेंद्र हाटा पहुंचे और एसडीओ को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा। इस दौरान सिरजावती देवी, कितावरी देवी, मंजू देवी, नंदलाल, संगीता, रामप्रसाद, सानमती, गौरव, श्रवन कुमार, संतलाल, रंजीत, सोमारी, राधेश्याम, सत्यदेव, धनवंती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।