फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gitanjali Hospital case: Ramkola police are searching for the doctors.

गीतांजलि हॉस्पिटल केस : रामकोला पुलिस चिकित्सकों की तलाश में जुटी

Sun, 14 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gitanjali Hospital case: Ramkola police are searching for the doctors.
रामकोला। गीतांजलि हॉस्पिटल में बीते 22 नवंबर को पेश हुई पूनम देवी की मौत के बाद दर्ज केस की जांच रामकोला पुलिस ने शुरू कर दी है। जिला अधिकारी के आदेश के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया और सर्जन विकास मडलोई पर जिले में सर्जरी संबंधित कार्यों पर रोक लग गई, जिसके बाद डॉक्टर और उनका स्टाफ भी गायब हो गए हैं। वर्तमान में अस्पताल में ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने ऑपरेशन के समय सफेद कार से आए डॉक्टर पर आरोप लगाया है। पुलिस इस डॉक्टर और उसके स्टाफ की तलाश के लिए जाल बिछाए हुए है। केस की विवेचना कर रहे एसआई सुभाष श्रीवास ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस दिन ऑपरेशन हुआ, उस समय सफेद कार से एक व्यक्ति अस्पताल में आया और सीधे ऑपरेशन कक्ष में गया। ऑपरेशन के बाद वह वापस चला गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार शर्मा से भी सीसीटीवी फुटेज मांगी गई थी, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूतों से डॉक्टर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed