{"_id":"6517295fdc590b585f0e3458","slug":"girls-who-performed-excellently-in-kho-kho-competition-honored-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5416-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
Sat, 30 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
- राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए घोषित टीम को दिया किट व मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गुरवलिया बाजार क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खो-खो के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि आधुनिक संसाधन व स्मार्ट क्लासेज की मदद से परिषदीय विद्यालयों पढ़ाई कराई जा रही है। यहां से पढ़े छात्र निजी विद्यालय के छात्रों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। खेल गतिविधियों में भी इनकी सफलता अन्य बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित कर रही है। दुदही बेसिक की छात्राओं ने चैंपियन बन कर अपनी प्रतिभा को साबित किया है।
उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी मे जुटी अंडर-19 बालिका टीम को शुभकामना दीं। कार्यक्रम को बीईओ देवमुनि वर्मा, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में विजेता बनकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
बीएसए ने अंडर-17 वर्ग में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में शामिल कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर की शबाना, श्वेता व बंधन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खलवा पट्टी, काजल, निर्मला, प्रीति, निधि, आरती, प्रतिभा, गोल्डी, वंदना, उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर की नेहा और अंडर-12 की उपविजेता टीम में शामिल भगवानपुर की सजरुन, खुशबू, ज्योति, सहाना व नसीमा को पुरस्कृत किया।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, जवाहर कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, रामनिवास जायसवाल, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।