Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girls were molested by miscreants and beaten up when they protested.

Kushinagar News: लड़कियों से शोहदों ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Girls were molested by miscreants and beaten up when they protested.
खड्डा। पीड़िया विसर्जित करने गई लड़कियों के साथ शनिवार को शोहदों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवकों ने मारपीट भी की। गांव वालों ने एक को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। छेड़खानी करने वाले युवक दूसरे समुदाय के हैं। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़कियां शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते मठिया ड्रेन में पीड़िया विसर्जित करने गईं थीं। वहां से वापस लौटते समय करीब 12 की संख्या में दूसरे समुदाय के शोहदे रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

अश्लील फब्तियां कसने, कुछ युवक, युवतियोंं का मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। ट्रैक्टर चालक ने विरोध किया तो युवक उलझ गए। इसके बाद लड़कियों ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगे। इसमे कुछ लड़कियों को चोटें आईं हैं। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इसे देख सोहदे भागने लगे। ग्रामीणों ने मेराज नाम के युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के पूछताछ में मेराज ने बताया कि उनके साथ गोल्डेन, अरमान, सलमान, कैफ आदि थे। मेराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश चल रही है। सभी खडडा कस्बे के बताए जा रहे हैं। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के चलते पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। खड्डा के क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी हिरासत में है, पूछताछ चल रही है। बाकी को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed