फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girls immersed their balls in Gandak river.

Kushinagar News: गंडक नदी में युवतियों ने किया पिडि़या का विसर्जन

Thu, 14 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girls immersed their balls in Gandak river.
पिपराघाट पर बांसी नदी में पिड़िया का विसर्जन करतीं युवतियां।
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में पिडि़या विसर्जन दो दिन होगा। बुधवार को पहले दिन कुछ गांवों की युवतियों ने पिपराघाट स्थित बांसी व गंडक नदी में पिडि़या का विसर्जन किया। सेवरही क्षेत्र में मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पिडि़या मनाई जाती है। इनमें गोबर्धन पूजा के दिन महिलाएं और युवतियां गाय के गोबर से पिडि़या लगाती हैं। एक माह तक उसकी आराधना कर मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की भोर में नदी में विसर्जित करती हैं। कहा जाता है कि सतयुग में माता पार्वती ने बालू का पिडि़या बनाकर पूजापाठ कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। क्षेत्र के विरवट कोंन्हवलिया, बाक खाश, बाघा चौर, पिपराघाट आदि गांवों की महिलाएं और युवतियों ने पिडि़या का विसर्जन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed