फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl student lost in kushinagar

कुशीनगर: स्कूल से घर आते समय इंटर की छात्रा गायब, झाड़ी में मिले आधार कार्ड, जूती और साइकिल

Fri, 22 Sep 2023 03:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Fri, 22 Sep 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
girl student lost in kushinagar
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सखवनिया बुजुर्ग स्थित चौराहे से घर लौटते समय एक छात्रा गायब हो गई। छात्रा का आधार कार्ड, जूती और साइकिल गांव के पास एक खेत के पास नरकट में मिले हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


वशिष्ठ यादव की पुत्री आराध्या यादव (16) सखवनिया बुजुर्ग निवासी अपने नाना रामवृक्ष यादव के घर रहती है। वह महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवनिया में इंटर की छात्रा है। दोपहर करीब दो बजे छात्रवृत्ति का फार्म भरने और कुछ सामान खरीदने के लिए वह गांव के चौराहे पर गई थी। घर लौटते समय वह रास्ते से लापता हो गई।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के आसपास खेत की तरफ गए गांव के ही कुछ युवकों ने नरकट में छात्रा का आधार कार्ड, जूती, साइकिल देखा। आधार कार्ड से पहचान कर इसकी सूचना उसके घर वाले को दी। परिजनों ने की सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई रामचंद्र यादव, अम्बिका यादव, रमेश यादव जांच-पड़ताल में जुट गए। एसआई ने बताया कि छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed