{"_id":"650c9e92965215088e067ca6","slug":"girl-student-lost-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4961-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: स्कूल से घर आते समय इंटर की छात्रा गायब, झाड़ी में मिले आधार कार्ड, जूती और साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: स्कूल से घर आते समय इंटर की छात्रा गायब, झाड़ी में मिले आधार कार्ड, जूती और साइकिल
Fri, 22 Sep 2023 03:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सखवनिया बुजुर्ग स्थित चौराहे से घर लौटते समय एक छात्रा गायब हो गई। छात्रा का आधार कार्ड, जूती और साइकिल गांव के पास एक खेत के पास नरकट में मिले हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
वशिष्ठ यादव की पुत्री आराध्या यादव (16) सखवनिया बुजुर्ग निवासी अपने नाना रामवृक्ष यादव के घर रहती है। वह महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सखवनिया में इंटर की छात्रा है। दोपहर करीब दो बजे छात्रवृत्ति का फार्म भरने और कुछ सामान खरीदने के लिए वह गांव के चौराहे पर गई थी। घर लौटते समय वह रास्ते से लापता हो गई।
शाम पांच बजे के आसपास खेत की तरफ गए गांव के ही कुछ युवकों ने नरकट में छात्रा का आधार कार्ड, जूती, साइकिल देखा। आधार कार्ड से पहचान कर इसकी सूचना उसके घर वाले को दी। परिजनों ने की सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई रामचंद्र यादव, अम्बिका यादव, रमेश यादव जांच-पड़ताल में जुट गए। एसआई ने बताया कि छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही ढूंढ लिया जाएगा।