{"_id":"67bf604d927204a5bf021434","slug":"girl-injured-by-container-dies-in-hospital-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-132894-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंटेनर की चपेट से घायल बच्ची की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंटेनर की चपेट से घायल बच्ची की अस्पताल में मौत
Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। मंगलवार को तुर्कपट्टी क्षेत्र स्थित बघौचघाट मोड़ के पास एनएच पर कंटेनर की चपेट में आकर घायल चार वर्षीय बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। चौराखास क्षेत्र के जौरा मनराखन निवासी सूरज मद्धेशिया अपनी पत्नी अनुज मद्धेशिया औरर चार वर्षीय वर्षीय भतीजी गोवी को बाइक से लेकर मल्लूडीह से फाजिलनगर जा रहे थे।
वे बघौचघाट मोड़ के पास एनएच पार कर रहे थे कि कसया की तरफ से आ रहे एक कंटेनर की चपेट में आ गए। इससे बाइक पर बैठी उनकी भतीजी गोवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौजूद लोग उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लगे। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में तुर्कपट्टी क्षेत्र के संजय कुमार ने बताया कि बालिका के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।