फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl drowns in gandak river

कुशीनगर : गंडक नदी में डूबी किशोरी, नहीं चला पता

Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
girl drowns in gandak river
कुशीनगर : गंडक नदी में डूबी किशोरी, नहीं चला पता
विज्ञापन

तमकुहीरोड। घघवा जगदीश गांव के नौका टोला के निकट गंडक नदी के किनारे गई 16 वर्षीय एक किशोर का पैर फिसल जाने के नदी में गिर गई। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शाम तक उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया गांव के डुमरिया टोला के निवासी ग्यासुद्दीन की 16 वर्षीय पुत्री शमीना खातून सोमवार को दोपहर में अपनी मां के साथ नदी उस पार खेती के लिए जा रही थी। उन्हें उस पार नाव से जाने के लिए घघवा जगदीश गांव के नौका टोला से नाव पकड़ना था। जब मां-बेटी घघवा जगदीश पहुंची तो किशोरी किसी कार्य के लिए गंडक नदी के किनारे की ओर चली गई और उसकी मां वहीं बैठकर उसके आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान शमीना का पैर फिसल जाने से वह नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसकी मां की चीख-पुकार सुनकर कई लोग वहां पहुंचकर उसे खोजने लगे। इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम प्लाटून कमांडर ओंकार यादव की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई और किशोरी को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। अंधेरा हो जाने की वजह से एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को खोजने की बात कहकर वापस लौट गई है। इस घटना के बाद किशोरी के परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed