फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl dies after being hit by truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत

Wed, 30 Nov 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by truck
ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के झुगवा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी कसया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है। किसी काम से कसया आए देवरिया जिले के रधिया गांव निवासी चंद्ररोशन के बेटे सत्येंद्र बाइक से हाटा, सिंहपुर गांव निवासी बबिता पुत्री सुभाष प्रसाद (18) को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। बाइक लेकर वह नेशनल हाईवे पर झुगवा के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बबिता ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल युवक को पुलिस आनन-फानन सीएचसी ले गई। वहां हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसआई मनोज वर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed