{"_id":"6618443d66030d9837048124","slug":"girl-adamant-on-marrying-minor-lover-things-did-not-work-out-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115355-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाबालिग प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती, नहीं बनी बात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाबालिग प्रेमी से शादी पर अड़ी युवती, नहीं बनी बात, केस दर्ज
Fri, 12 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के एक गांव में युवती नाबालिग प्रेमी के घर पहुंच कर शादी करने की ज़िद करने लगी। उम्र कम होने का हवाला देकर प्रेमी के घर वाले शादी से इन्कार कर दिए। दो दिन तक पंचायत हुई। लेकिन, युवती की जिद के आगे किसी की नहीं चली। अंत में पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमी को जेल भिजवा दिया।
रिश्तेदारी में रह रही युवती का गांव के ही लड़के से दोस्ती हो गई। लड़की की शादी घर वालों ने दूसरी जगह तय कर दी की। किशोर ने झांसा देकर शादी तोड़ने के लिए युवती को राजी कर लिया। युवती के घर वालों को मामले की जानकारी हुई तो वह प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगे। लेकिन लड़के के घर वाले शादी से मुकर गए। यह देख लड़की प्रेमी के घर पहुंच गई और दरवाजे पर शादी करने के लिए बैठ गई। मामला बढ़ता देख गांव के कुछ लोगों के समझाने पर रिश्तेदार के घर युवती चली गई। दो दिनों तक गांव से लेकर थाने तक मामले को सलटाने के लिए कुछ लोगों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने बुधवार की शाम केस दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मां के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।