फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ghee lamps will be lit at the place of Mahaparinirvana of Mahatma Buddha

Kushinagar News: महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में जलेंगे घी के दीये

Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ghee lamps will be lit at the place of Mahaparinirvana of Mahatma Buddha
पकवा इनार। अयोध्या में भव्य व अद्भुत नवीन मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शुभ मुहूर्त में राम लला विग्रह की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस दिव्य,नव्य व भव्य समारोह को लेकर हर जगह धूम व उत्सव का माहौल है। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में भी मंदिर, मठ, बौद्ध विहारों व धर्म शालाओं में विविध अनुष्ठान व भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, सहभोज का आयोजित होगा।
विज्ञापन


---

-कुशीनगर मुख्य बुद्ध मंदिर मार्ग स्थित राम जानकी मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से मनेगा। मंदिर के आकर्षण को लाइटिंग कर बढ़ाया गया है। मंदिर के अंदर राम,सीता व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रों के बीच आरंभ होगा। मंदिर में घी के दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। -वीरेंद्र कुमार तिवारी, मंदिर स्वामी।
विज्ञापन


---

- बुद्धा घाट स्थित हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुबह से भजन-कीर्तन का शुभारंभ होगा। यह सिलसिला चलता रहेगा। शाम को आरती समेत विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। 23 जनवरी को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसमें गण्यमान्य व नगरपालिका के पदाधिकारी शामिल होंगे। शाम को दीपदान किया जाएगा। -अमर नाथ तिवारी, पुजारी, बुद्धा घाट हनुमान मंदिर।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

-सिसवा महंथ स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। सुबह भगवान की विशेष पूजा-अर्चना व घंट -घड़ियाल के साथ आराधना होगी। दोपहर बाद महाप्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। शाम होने पर भगवान की भव्य आरती उतारी जाएगी। वहीं राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर घी के दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। -शिवशरण दास, महंत, सिसवा कुटी।


---

मुंडेरा रतन पट्टी स्थित प्राचीन मंठ में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिन भर भगवान का भजन-कीर्तन भी श्रद्धालु करेंगे।शाम भगवान की दिव्य आरती व घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं के बीच भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। -प्रेम दास त्यागी, महंत, राम जानकी मठ, मुंडेरा रतन पट्टी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed