{"_id":"68c3248a994eac83dc06980c","slug":"get-new-machines-installed-in-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145136-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज में लगवाएं नई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज में लगवाएं नई मशीनें
Fri, 12 Sep 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान आवश्यक निर्देश देते नोडल अधिकारी डाॅ. एलडी मिश्रा। संवाद
पडरौना। शासन से नामित नोडल अधिकारी डॉक्टर एलडी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को मेडिकल काॅलेज में व्यवस्था की जांच की। इसमें मिली कमियों में सुधार के साथ ही नई बिल्डिंग के इंमजेंसी में आईसीयू को आधुनिक सुविधाओं से लैस मशीनों को लगवाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि इस समय जो मशीनें अन्य मेडिकल कालेज में लगाई जा रही हैं। उसे यहां भी इंस्टाल काराएं। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नोडल अधिकारी ने सबसे पहले पैथॉलोजी की जांच की। उन्होंने पैथाॅलोजी में मरीजों के ब्लड सैंपल लेने का तरीका, जांच की प्रकिया, रिपोर्ट सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर जांच की। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज को स्टाफ नर्स द्वारा लगाए जा रहे इंजेंक्शन को देखा।
इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष की जांच की। यहां सेवा दे रहे रेडियोलाजिस्ट डॉ. ब्रजनंदन से जरूरी जानकारी ली। इसमें आने वाले मरीजों की सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा 10 दिन में किए गए अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखी। इसके बाद ट्रामा सेंटर में जांच की। वहीं नई बिल्डिंग के इमरजेंसी में आईसीयू में आधुनिक सुविधा से लैस मशीनों को लगवाने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज के चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें मरीजों के इलाज के लिए जरूरी टिप्स दिया। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप मेडिकल कालेज में सेवा दी जाए। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर आरके शाही, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिलीप, डॉ. ब्रजनंदन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।