फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas Crisis: Induction Cooker Sales Surge; Six to Eight Units Coming in for Repairs

गैस संकट : इंडक्शन की बिक्री बढ़ी, छह से आठ मरम्मत के लिए आ रहे

Fri, 20 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gas Crisis: Induction Cooker Sales Surge; Six to Eight Units Coming in for Repairs
कसया नगर में दुकान पर इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी करतीं महिला।संवाद
पडरौना। जिले में सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को एजेंसिंयों पर लंबी लाइनें दिखी। सिलिंडर संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की बिक्री तेज हो गई है। लोग न सिर्फ नए चूल्हे ले रहे हैं,बल्कि इंडक्शन चूल्हा में आने वाली तकनीकी खामियों को दूर करने वाले मिस्त्री भी इस समय खाली नहीं हैं। औसतन हर दुकान से 8 से 10 इंडक्शन चूल्हे बिक रहे हैं।वहीं, मरम्मत के लिए छह से आठ पहुंच रहे हैं। सामान्य चूल्हा जहां 1500 से 2500 तक के बीच वहींं ब्रांडेड कंपनी का चूल्हा 2600, 3200 व 3500 में बिक रहा है। सिलिंडर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग अब घर में अतिरिक्त सिलिंडर भी रख रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर लंबे समय तक यह समस्या बनी रही तो काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में तीन तेल कंपनियों की 97 गैस एजेंसियों पर बुकिंग के अनुसार गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसियों पर जैसे ही गाड़ी पहुंचने की सूचना मिल रही है, उपभोक्ता गैस लेने के लिए पहुंच जा रहे हैं। जहां लंबी लाइन लग जा रही है। हालात यह हो रहा है कि गाड़ी पर सिलिंडर 350 आ रहा तो वहां बुकिंग 450 की मिल रही है,इसलिए बुकिंग के बाद भी पर्याप्त नहीं होने के चलते उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

0
इंडक्शन चूल्हा व्यवसायी बोले:-
जब से गैस सिलिंडर को लेकर समस्या बनी है, तब से इंडक्शन चूल्हे की बिक्री बढ़ गई है। इन दिनों जहां एक सप्ताह में छह से सात इंडक्शन चूल्हे की बिक्री होती थी,उसकी जगह इस समय प्रतिदिन छह से सात इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हो रही है।मौजूदा समय में दुकान में 2600, 3200 व 3500 कीमत के इंडक्शन चूल्हे हैं। लेकिन अब नए आ रहे इंडक्शन चूल्हों की कीमत में प्रति पीस 300 रुपये वृद्धि के साथ आएंगे। -बबलू गुप्ता, कसया
विज्ञापन
विज्ञापन

0
गैस सिलिंडर की जब से किल्लत शुरू हुई है, इंडक्शन चूल्हे की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पहले एक सप्ताह में करीब दो से तीन चूल्हों की बिक्री होती थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर सप्ताह में करीब 10 तक पहुंच गई है। वहीं, पहले इंडक्शन चूल्हे का रेट 1500-2000 तक था। अब उसकी कीमत बढ़कर 2500 से 3000 तक हो गई है। -सौरव वर्मा, तिलक चौक
0
गैस की समस्या बढ़ने से दुकान पर पुराने इंडक्शन बनाने के लिए आ रहे हैं। इनमें 100 से 150 रुपये व स्प्रिंग वॉल खराब होने पर करीब 205 रुपये बनाने का खर्च आ रहा है। पहले महीने में करीब 10 इंडक्शन चूल्हे बनाने के लिए लेकर ग्राहक पहुंचते थे,अब प्रतिदिन करीब सात से आठ ग्राहक बनवाने के लिए चूल्हे लेकर दुकान पर आ रहे हैं। -मनोज चौरसिया, इंडक्शन चूल्हा मिस्त्री,सुकरौली
0
गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, 63 घरेलू सिलिंडर बरामद, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में खड्डा क्षेत्र के एक गैस एजेंसी के स्टॉक में बृहस्पतिवार को जांच के दौरान 63 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर पाए गए। जांच में सिलिंडरों के बारे में तथ्य व साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एजेंसी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को गैनही जंगल स्थित सच्चिदानंद बाबा एचपी गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम में जांच के दौरान 63 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर मिले। मामले में डीएम महेंद्र सिंह से मिली अनुमति खड्डा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वहीं, गैस कंपनी को भी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र भेजा गया है।

कसया नगर में दुकान पर इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी करतीं महिला।संवाद

कसया नगर में दुकान पर इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी करतीं महिला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed