फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster shot in encounter, accomplice absconding

Kushinagar News: मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली...साथी फरार

Thu, 15 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster shot in encounter, accomplice absconding
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के मुन्नीपट्टी गांव के श्यामपट्टी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पुलिया के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों ने मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। उसे दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गो तस्करी के केस में गैंगस्टर फरार चल रहा था। घायल तस्कर का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया मंगलवार देर रात तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव, एसआई अंकित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम श्यामपट्टी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक से दो युवक आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुकुल गांव निवासी इसराफिल पुत्र आबिद शाह के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घायल गोतस्कर के पास से पुलिस ने एक तमंचा, तीन खोखा, एक कारतूस व एक बाइक बरामद की है। घायल पशु तस्कर को सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। गिरफ्तार आरोपी पर तमकुहीराज और तरयासुजान थाने में गंभीर धाराओं में चार केस दर्ज हैं। मुठभेड़ में गोतस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed