फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster charges will be imposed on the henchmen of Mukhiya gang, police has sent a report

Kushinagar News: मुखिया गैंग के गुर्गों पर लगेगा गैंगस्टर, पुलिस ने भेजी रिपोर्ट

Sat, 30 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on the henchmen of Mukhiya gang, police has sent a report
तमकुहीराज। हाईवे पर फर्जी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह से जुड़े गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के संस्तुति के लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम से संस्तुति मिलते ही गिरोह से जुड़े 10 आरोपियों को गैंगस्टर की धाराओं में पाबंद किया जाएगा। गिरोह से जुड़े गुर्गों के सर्वाधिक सक्रियता का केंद्र तमकुहीराज थाना क्षेत्र का हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर पर फर्जी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वालों का गिरोह संचालित होता है। हाईवे पर वसूली करने वाले गैंग के मास्टरमाइंड तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर टोला निवासी मुखिया यादव उर्फ प्रिंस है, जो कम पढ़े-लिखे युवाओं को इक्क्ठा कर ट्रक चालकों को झांसे में लेकर ठगी का खेल करता है। फर्जी अधिकारी बन हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह से जुड़े नौ आरोपियों को जुलाई 2024 में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

इन आरोपियों में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर निवासी मुखिया यादव उर्फ प्रिंस, नाजिर खान, मोईन खान व लालू यादव, नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो हरिहरपुर निवासी सैफ अली उर्फ टिंकू, वार्ड नंबर तीन तुलसीनगर निवासी जैफ अली, परसौनी बुजुर्ग निवासी महरुद्दीन, वार्ड नंबर दो यशोधरा नगर हरिहरपुर निवासी अजय कुमार चौहान उर्फ भोला व इसी वार्ड निवासी चंदन कुमार धोबी शामिल रहे। फर्जी अधिकारी बन हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस की किरकिरी भी होती है। इस गिरोह के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने लिए पुलिस ने थाना क्षेत्र के रहने वाले गिरोह से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया कि फर्जी अधिकारी बन हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह के चिन्हित 10 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed