फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gangster action against 202 miscreants, properties worth Rs 3.91 crore seized

Kushinagar News: 202 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, 3.91 करोड़ की संपत्तियां जब्त

Wed, 15 May 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against 202 miscreants, properties worth Rs 3.91 crore seized
-कुशीनगर पुलिस की चार माह में बड़ी कार्रवाई, 175 तस्करों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

-चोरी और महिला अपराध के 27 बदमाशों पर भी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुशीनगर जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने 202 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए चार माह में तीन करोड़ 91 लाख 40 हजार रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले 175, चोरी के 25 और महिला अपराध के दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में जिले के सर्वाधिक 97 बदमाशों के अलावा गैर जनपद के भी बदमाश शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने को लेकर कुशीनगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकसी बरत रही है। कानून व्यवस्था को बनाए जाने की गरज से चार माह में पुलिस ने अभियान चलाकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि 202 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ 91 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है। इसमें कुशीनगर के 97, अमरोहा के दो, अयोध्या के तीन, गोंडा के एक, गोरखपुर के 10, चित्रकूट के एक, देवरिया के 24, फर्रूखाबाद-फतेहगढ़ के दो, बागपत के एक, मुरादाबाद के सात, मुजफ्फरनगर के एक, मेरठ के दो, रामपुर के छह, शामली के तीन, शाहजहापुर व संभल के एक-एक, गोपालगंज बिहार के 28, पश्चिमी चंपारण के तीन, सिवान व छपरा के एक-एक, पटना के दो, बगहा के एक, अमृतसर पंजाब के दो, तरनतारन व ऊधम सिंह नगर के एक-एक बदमाशों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed