फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandhi Jayanti will be celebrated with ceremonial

समारोह पूर्वक मनाई जाएगी गांधी जयंती

Thu, 29 Sep 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti will be celebrated with ceremonial
समारोह पूर्वक मनाई जाएगी गांधी जयंती
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर को समारोह पूर्वक गांधी जयंती मनाने की तैयारी पर चर्चा की गई।
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने कहा कि दो अक्तूबर को सुबह आठ बजे राजकीय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में खादी ग्राम उद्योग एवं रेशम से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से अनुसूचित जाति की बस्तियों में सफाई और 9:30 बजे जिला स्टेडियम में बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालय में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में तंबाकू, गुटखा, पान मसाला आदि पर प्रतिबंधित लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed