फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak's cutting intensified in Mahdeva village

गंडक नदी ने महदेवा गांव में तेज की कटान, ग्रामीण पलायन करने को विवश

Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Gandak's cutting intensified in Mahdeva village
महदेवा गांव में गंडक की कटान तेज
विज्ञापन

महदेवा गांव के करीब हो रही है कटान, ग्रामीण परेशान
विधायक और एसडीएम ने की कटान स्थल की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के महदेवा गांव से सटे हो रही कटान को रोकने के लिए चल रहे बचाव कार्य की निगरानी के लिए खड्डा विधायक और एसडीएम कटान स्थल पर डटे रहे। हालांकि नदी गांव के करीब आ गई है, इसलिए घरों के नदी में समाने के डर से परेशान ग्रामीण पलायन करने को विवश हैं।

गंडक नदी कटान करती हुई खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव करीब पहुंच गई है। बुधवार की शाम कटान कुछ तेज हुई, तो लोग परेशान होने लगे। यह देखकर विधायक कटान वाले स्थान पर रुककर एसडीएम के साथ पूरी रात बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह से बचाव कार्य में और तेजी आई है। बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार और जेई रवि कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। मजदूर बांस के कैरेट और बोरी भरकर नदी की धारा की तीव्रता को कम करने का प्रयास करते रहे। इसमें सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है की कोई स्थायी बेस नहीं है। केवल बलुई मिट्टी होने के कारण बचाव के उपाय ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा, जितेंद्र निषाद, बाढू प्रसाद, गौरी बीन, भोला बीन, श्यामबदन गुप्ता, लालजी मल्लाह, सुरेंद्र बीन आदि के लगभग 70 घर नदी के निशाने पर सीधे आ गए हैं। इन लोगों ने अपना कीमती सामान घर से निकालकर गांव के दूसरे हिस्से में पहुंचाना शुरू कर दिया है। गांववालों की चिंता यह है कि खेती पहले ही नदी में समा चुकी है। अब घर भी खतरे में हैं। अभी बरसात का मौसम दो माह और है। ऐसे में गांव को बचाना काफी मुश्किल लग रहा है। इस कटान स्थल पर सीओ शिवाजी सिंह, तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसओ रामकृष्ण यादव, सालिकपुर चौकी इंचार्ज राजेश आदि भी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed