Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fuse blown due to rain, electricity supply to 200 villages stalled for five hours

Kushinagar News: बारिश के चलते उड़ा फ्यूज, पांच घंटे ठप रही 200 गांवों की बिजली आपूर्ति

Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fuse blown due to rain, electricity supply to 200 villages stalled for five hours
-आधे शहर के लोग बिजली नहीं मिलने से हुए परेशान, जगदीशपुरम का ट्रांसफाॅर्मर जलने से 200 घरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर शाम को करीब आठ बजे जल गया। इसके चलते कॉलोनी के 200 लोगों के घर की बिजली गुल हो गई। वहीं बारिश के चलते शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शहर के जगदीशपुरम कॉलोनी में लगे ट्रांसफाॅर्मर से दो दिन पहले तेल निकल रहा था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे उसका फ्यूज उड़ गया। सूचना पर पहुंची बिजली निगम की टीम ने फ्यूज को सही कर बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन शाम करीब पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इसके अलावा बारिश के चलते आधे शहर और पडरौना, रविंद्र नगर फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जेई, एसडीओ और बिजली उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर बिजली कटौती के बाद लोग फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। कॉलोनी के आनंद मिश्र, विशाल शुक्ला, प्रशांत मिश्र, सुनील मिश्र आदि ने बताया कि इस ट्रांसफाॅर्मर पर क्षमता से अधिक लोड है। इसके चलते यह ट्रांसफाॅर्मर बार-बार जल जा रहा है।
विज्ञापन

इस संंबंध में जेई सरताज अली ने बताया कि जगदीशपुरम कॉलोनी में लगा ट्रांसफाॅर्मर जलने की जानकारी मिली है। इसे बदलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed