फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   full day jam

दिनभर जाम, परेशान रहे लोग

Mon, 29 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
full day jam
पडरौना नगर के मेन रोड पर लगा जाम । - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रैफिक पुलिस एक तरफ से हटवाती है तो दूसरी ओर थम जाता यातायात
विज्ञापन

गायत्रीनगर मोहल्ला बन गया है ट्रांसपोर्ट एरिया, सड़क पर खड़े किए जा रहे ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सोमवार को पडरौना शहर में लोग पूरे दिन जाम से जूझते रहे। सुबह दस बजे से शुरू हुआ यह क्रम शाम छह बजे तक चलता रहा। छात्र, व्यवसायी, नौकरीपेशा लोग कड़ी धूप में दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदारों को कोसते रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान एक तरफ से अतिक्रमण हटवाते तो दूसरी तरफ जाम लग जाता। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
पडरौना शहर और जाम का अटूट संबंध है। सुबह हो या दोपहर, या फिर शाम, शायद ही कोई ऐसा राहगीर हो, जिसे जाम का सामना न करना पड़े। खासकर सोमवार जाम के हवाले रहता है। यहां जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण है। चाहे वाहनों का अतिक्रमण हो या ठेले-खोमचे वालों का। यहां तक कि बड़े-बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स और बैंक की शाखाएं भी हैं, लेकिन उनका भी खुद का पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में यहां वहां वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। रही-सही कसर छुट्टा पशु पूरी कर देते हैं। पडरौना नगर के कोतवाली रोड, हास्पिटल रोड, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड, जटहां बाजार रोड या मेन बाजार रोड पर कहीं न कहीं छुट्टा पशु घूमते मिल जाएंगे। इनकी वजह से भी अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शहर में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से लेकर मोगलपुरा तक एनएच के दोनों तरफ ट्रक खड़े रहने से भी जाम लगता रहता है।
विज्ञापन

रामकोला रोड और कसया रोड पर जाम की सबसे बड़ी वजह रोडवेज की बस होती हैं, जिन्हें चालक सड़क पर ही खड़ी करके सवारियां भरने लगते हैं। ऐसे में सड़क पर ही यात्रियों को खड़े होकर बसों का इंतजार भी करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी इन बसों के खिलाफ कभी कभार चालान की कार्रवाई कर अपनी कोरमपूर्ति कर लेती है। इसी तरह टेंपो, मैजिक और निजी बस चालक भी जहां-तहां बस खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं। सोमवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर निकट एक ट्रक एनएच के किनारे स्थित गड्ढे में फंसा होने के कारण घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed