फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   froud 15 lakh send on foregion

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Mon, 07 Mar 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
froud 15 lakh send on foregion
विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी
विज्ञापन

लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 57 लोगों से करीब 15 लाख रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
सोमवार सुबह करीब दस बजे पटहेरवा थाने में पहुंचे बिहार व उत्तर प्रदेश के करीब अठारह लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह माह पहले पटहेरवा क्षेत्र के लबनिया स्थित एक मकान में एक व्यक्ति गल्फ टेस्ट व ट्रेनिंग सेंटर संचालित करता था। उसमें पटहेरवा क्षेत्र के भरपटिया निवासी रामाधार कुशवाहा और बरकत अली काम करते थे। इन्ही लोगों के विश्वास पर विदेश जाने के लिए 57 लोगों ने करीब 15 लाख रुपये ट्रेनिंग सेंटर संचालक को दिए थे। संचालक ने सभी लोगों का पासपोर्ट भी जमा कराया था। पांच मार्च को पता चला कि कार्यालय बंद है। जब वह लोग पहुंचे तो कार्यालय का पूरा सामान नदारद था। संचालक को फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। पीड़ितों ने डायल 112 को सूचना देकर पटहेरवा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को लोगों ने बताया कि संचालक उनसे नकद रुपये के अलावा अपने खाते में भी पैसा ट्रांसफर कराया था।
विज्ञापन

इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में सोमवार को पीड़ित थाने पहुंचे थे। किसी खाते में रकम भेजने की बात कही है। उसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed