फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Friends shared memories at the alumni meet

Kushinagar News: पुरातन छात्र सम्मेलन में साथियों ने साझा कीं यादें

Sat, 12 Apr 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Friends shared memories at the alumni meet
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के भंते सभागार में शुक्रवार को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें काॅलेज के पुरातन छात्रों को, जो देश में विभिन्न पदों पर आसीन हैं, उन्हें एल्युमिनाई सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें हाटा विधायक मोहन वर्मा, डीजी जीएसटी इंटेलीजेंस वशिष्ठ चौधरी, मिथिलेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल रहे। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि बुद्ध पीजी कॉलेज से मेरा आत्मीय लगाव है। काॅलेज के विकास में हर तरह का सहयोग करने के लिए संकल्पित हूं। डीजी जीएसटी (इंटेलीजेंस) वशिष्ठ चौधरी ने कहा कि यहां आने से काॅलेज की पुरानी स्मृतियां ताजा हुई हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बुद्ध पीजी कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के अवकाश प्राप्त आचार्य आरपी मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य गोरख राय ने भी विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र व डाॅ. आशुतोष तिवारी ने किया। स्वागत वक्तव्य पुरातन छात्र परिषद के संयोजक प्रो. विभ्राट चंद कौशिक ने दिया। अंत में डाॅ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed