फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Freedom fighter's wife submitted memorandum to SDM for the memorial

Kushinagar News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी ने स्मारक के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter's wife submitted memorandum to SDM for the memorial
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के किशुनदास पट्टी (देवपोखर) गांव के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महामुनि राय की दिव्यांग पत्नी किशोरा देवी ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आजादी में योगदान देने वाले पति समेत चार लोगों की याद में स्मारक व अन्य निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


बकौल किशोरा देवी, गांव में बेटियों की बारात आदि ठहरने के लिए कोई सार्वजनिक भवन नहीं है। इस कारण लोगों को दिक्कत होती है। पति समेत गांव के चार लोगों ने आजादी में योगदान किया था। पति महामुनि राय समेत गांव के हरिनंदन सिंह, राजवंशी राय और दीपराज सिंह की याद में कोई स्मारक नहीं है, जिससे लोग उनके बलिदान को याद रख सकें।
विज्ञापन

एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों का शासन स्तर से हमेशा सम्मान है। पत्रक में जो भी न्याय संगत मांगें हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed