{"_id":"66048bc91f103bbfdc01add4","slug":"free-testing-of-55-patients-in-health-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-114651-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों का निशुल्क परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों का निशुल्क परीक्षण
Thu, 28 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। ब्लाक के गांव मठिया माधोपुर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स एवं मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डाॅ. संजय सिंह ने लोगों को एड्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को एड्स से बचाव के एहतियात बरतने की सलाह दी गई। इसमें खून चढ़ाने से पहले खून की जांच कराने तथा एक सिरिंज से एक ही मरीज को इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एड्स हो जाने पर घबराना नहीं चाहिए और मरीज के साथ भेदभाव भी नहीं करना चाहिए। बताया कि स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। इसमें 14 वर्ष से 70 वर्ष के लोगों की एड्स जांच निशुल्क की जा रही है। शिविर में 55 मरीजों की निशुल्क एड्स एवं मधुमेह जांच की गई।
इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान रंजना देवी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में सचिव अशोक यादव, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा, डाॅ. सावित्री सिंह, शोभा कुशवाहा, माधुरी उपाध्याय, मीरा दूबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान रंजना देवी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में सचिव अशोक यादव, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा, डाॅ. सावित्री सिंह, शोभा कुशवाहा, माधुरी उपाध्याय, मीरा दूबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन