फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Free health camp on International Women's Day, 400 patients examined

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 मरीजों की हुई जांच

Mon, 09 Mar 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Free health camp on International Women's Day, 400 patients examined
कसया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मिनी स्टेडियम नई बाजार टेकुआटार में कुशीनगर विधायक पीएन पाठक की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गोरखपुर और लखनऊ से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी।
विज्ञापन


शिविर में नेत्र रोग, कैंसर, हड्डी, चर्म रोग, चेस्ट, टीबी, लीवर और बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 400 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परीक्षण किया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


विधायक पीएन पाठक की पत्नी मीनू पाठक ने बताया कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोग अक्सर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर या लखनऊ नहीं जा पाते हैं। ऐसे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक 20 दिन पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और निशुल्क दवा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में डॉ. आनंद मिश्रा (सर्जन, पीजीआई), डॉ. कमलेश वर्मा, माधवी मिश्रा, डॉ. विश्वजीत मिश्रा (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. रचिता मिश्रा (मेडिकल कॉलेज गोरखपुर) और एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी (कुशीनगर) सहित स्थानीय चिकित्सकों ने भी मरीजों की जांच की। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मधेशिया रहे।


इस दौरान संजीव सिंह शिब्लू, टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, भाजपा कसया मंडल अध्यक्ष अद्या पांडेय, अमरजीत कुशवाहा (देहात), पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, रिंकू सिंह, आदित्य तिवारी, छत्रसाल मधेशिया, विनोद तिवारी, सुनील चंद कौशिक, राजू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed