{"_id":"65f37c6026212ed7e6020517","slug":"fraud-of-rs-65-thousand-in-the-name-of-credit-card-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114127-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर 65 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर 65 हजार की ठगी
Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
कसया। जल जीवन मिशन के वर्कर से क्रेडिट कार्ड के नाम पर 65 हजार की ठगी हो गई। उसके पास फोन कर जालसाज ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड आवंटित कराने के लिए कहा। ठग ने जलजीवन मिशन के कार्यकर्ता को अपनी बातों में उलझाए रखा। इस बीच कार्यकर्ता के बैंक खाते से 65,481 रुपये कट गए। जालसाज ने 1.20 मिनट तक मोबाइल कॉल को होल्ड पर भी रखा था। बुधवार को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद एनके खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
थाना क्षेत्र के सबया निवासी रामकृष्ण दुबे जल जीवन मिशन में वर्कर हैं। उनका पीएनबी में खाता है। 7 मार्च की शाम करीब 05:47 बजे अंजान नंबर से फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ एक कोड डायल करने को कहा। जालसाज की बातों में आकर पीड़ित ने काड डॉयल कर दिया। इसके बाद जालसाज ने फोन कॉल को काफी देर तक होल्ड पर रखा। उसके बाद फोन कट गया। बुधवार की शाम को 05:39 बजे पीड़ित के मोबाइल पर आरबीएल क्रेडिट कार्ड से 65,481 रुपये दूसरे बैंक अकाउंट से ट्रांसफर होने का मैसेज आया। पीड़ित ने इसकी जानकारी बैंक शाखा को दी और पुलिस से शिकायत की है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि साइबर सेल के जरिए इसकी जांच कराई जा रही है। साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को खुद सतर्क रहना होगा।