फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraud gang busted, two fraudsters arrested

Kushinagar News: धोखाधड़ी गैंग का पर्दाफाश, दो जालसाज गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud gang busted, two fraudsters arrested
पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए धोखे से गबन किए गए ट्रक और कार के साथ दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। जालसाजों ने कसया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके ट्रक का गबन कर लिया था। दोनों के खिलाफ देवरिया व महराजगंज जिले में भी केस दर्ज हैं। कसया सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को घनश्याम जायसवाल ने कसया थाने को तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से खरीदने के लिए झांसे में लेकर उनके 18 चक्का ट्रक का गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में केस दर्ज कर लिया और गबन किए गए ट्रक को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई। रविवार को कसया थाने की पुलिस व स्वॉट तथा सर्विलांस सेल की पुलिस टीम मामले का खुलासा करते हुए धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत करने वाले शातिर जालसाज अर्पित मिश्रा निवासी विजयपुर थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर व प्रभात पांडेय निवासी काली मन्दिर गली दाउदपुर बेतियाहाता गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से गबन किए गए ट्रक और घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed