{"_id":"6838bf27577b8772a706a11c","slug":"four-youths-accused-of-breaking-a-transformer-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138375-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार युवकों पर ट्रांसफॉर्मर तोड़ने का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार युवकों पर ट्रांसफॉर्मर तोड़ने का आरोप, प्रदर्शन
Fri, 30 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी में गांव के चार मनबढ़ों पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ईंट पत्थर से मार कर तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माफी निवासी विशुनदयाल, महेन्द्र मिश्रा, वकील शर्मा, सुभाष शर्मा, गुड्डू यादव, अर्जुन यादव, मोहित, राजाराम, शिवकुमार, अजीत कुमार, नितई शर्मा, रघुबर, रामकृपाल, हरिओम सहित काफी संख्या में लोग थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 26 मई को रात करीब दस बजे गांव के ही चार युवक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर ईंट पत्थर से मारकर तोड़ दिया। इससे चार दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। गिदहा चक बैरिया उपकेंद्र पर तैनात जेई प्रदीप शर्मा ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा ट्रांसफार्मर ईंट पत्थर से मारकर तोड़ने की सूचना मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।