{"_id":"660a188a7603759b1709d026","slug":"four-thousand-rupees-were-spent-by-breaking-the-trunk-of-the-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114828-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की डिक्की तोड़ कर उड़ाए चार हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की डिक्की तोड़ कर उड़ाए चार हजार रुपये
Mon, 01 Apr 2024 07:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में रविवार की सुबह करीब 11 बजे उचक्कों ने स्वर्ण व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़कर चार हजार रुपये व लाॅकर की चाबी लेकर भाग गए। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ व एसओजी प्रभारी ने घटनास्थल की जांच की।
बाजार के मेनरोड पर सेवरही थाना क्षेत्र के सेवरही उपनगर के वार्ड नं 14 निवासी विकास वर्मा आभूषण की दुकान है। वे रविवार को दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान का ताला खोल रहे थे। उसी दौरान दो बाइक सवार उचक्के डिक्की का लाॅक तोड़ कर उसमें रखे चार हजार रुपये और लाॅकर की चाबी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे एसओ, एसओजी प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जांच की। पुलिस ने मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है।