फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people including mother arrested for inciting suicide, lover questioned

Kushinagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने में मां समेत चार गिरफ्तार, प्रेमी से पूछताछ

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four people including mother arrested for inciting suicide, lover questioned
पडरौना/दुदही। आत्महत्या के लिए बेटी को उकसाने वाली मां, समेत चार लोगों पर विशुनपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद किशोरी की स्लाइड जांच के लिए पुलिस लैब में भेजी गई है। प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में धारा बढ़ाई जाएगी। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी महाशिवरात्रि के दिन घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घर वाले पुलिस को बिना बताए उसका शव घघवा नाले पर बने पुल के नीचे ई-रिक्शा से ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने शव को दूसरे दिन लोगों की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे दिन किशोरी की पहचान हुई और पुलिस की पूछताछ में उसकी मां ने बताया कि पास के गांव के एक युवक का ननिहाल गांव में था। उसका आना-जाना रहता था। उससे किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर एक दिन बोली थी तो 26 फरवरी को किशोरी युवक के घर चली गई थी और दूसरे दिन आई तो पिटाई करने पर खुदकुशी कर ली। पुलिस से बचने के लिए प्रेमी युवक, मां, ई-रिक्शा चालक, चचेरे चाचा और चाची ने घटना को छिपाते हुए शव को लुअठहा गांव के पास पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में किशोरी की छोटी चाची की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और घटना छिपाने का केस दर्ज लिया है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद उसकी स्लाइड जांच के लिए लैब में भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed