{"_id":"5b9ab3d3867a5501313c6455","slug":"four-nominations-for-the-key-post-for-the-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने किया नामांकन
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में दो सगे भाइयों समेत चार प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल व उनके पति भाजपा नेता अमित जायसवाल ने नामांकन नहीं किया।
सबसे पहले लल्लन यादव ने पर्चा भरा। दूसरे नंबर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद अरुण कुमार व अंत में भरथ यादव ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव मैदान में चार दावेदार होने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को चार लोगों ने पर्चा खरीदा था। जबकि बृहस्पतिवार तक पर्चा खरीदने वालों की संख्या सात हो गई। इसमें लल्लन यादव, विक्रमा यादव, अमित जायसवाल, कंचन जायसवास, अरुण कुमार, भरथ यादव ने नामांकन पत्र की खरीदारी की थी। नामांकन के दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।