{"_id":"6580a56e11255bc82903a2c5","slug":"four-left-pg-semester-exam-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9533-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार ने छोड़ी पीजी की सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार ने छोड़ी पीजी की सेमेस्टर परीक्षा
Tue, 19 Dec 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा देते परीक्षार्थी।संवाद
पकवा इनार। दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी की सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। इसमें पंजीकृत 290 में से चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बुद्ध पीजी कॉलेज के परीक्षा समन्वयक प्रोफेसर निगम मौर्य ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे तक हुई। पहली पाली में हिंदी, राजनीति शास्त्र व प्राचीन इतिहास प्रथम सेमेस्टर में 142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से हिंदी व राजनीति शास्त्र के एक-एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में हिंदी, राजनीति शास्त्र व प्राचीन इतिहास तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। कुल 148 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से हिंदी व राजनीति शास्त्र से भी एक-एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह दो परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, फीस रसीद व यूनिफॉर्म के साथ ही आना है।
00
आज की परीक्षा छह जनवरी को होगी
विश्वविद्यालय की तरफ से मंगलवार को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। परीक्षा समन्वयक प्रोफेसर निगम मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से मंगलवार की परीक्षा अब छह जनवरी 2024 को कराई जाएगी।