{"_id":"6ade5c31c7264d5ab3009235","slug":"four-lane-construction-stalled-due-to-land-acquisition-issues-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-170920-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भूमि अधिग्रहण के पेच में अटका फोरलेन निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भूमि अधिग्रहण के पेच में अटका फोरलेन निर्माण
विज्ञापन
पडरौना। एनएच-727 को फोरलेन बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना भूमि अधिग्रहण के पेंच में करीब आठ महीने से फंसा हुआ है। शासन से भूमि अधिग्रहण के लिए बजट मिलने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से किसानों को मुआवजा वितरित करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे परियोजना की रफ्तार थम गई है। जिम्मेदारों की माने तो अभी जमीन अिधग्रहण के लिए किसानों की सूची तैयार की जा रही है।
करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से कसया और पडरौना में जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ यूपी और बिहार के बीच आवागमन भी सुगम होगा।
बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को बिहार के पश्चिमी चंपारण से बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए एनएच-727 को फोरलेन बनाया जाना है। प्रस्तावित मार्ग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बेलवनिया तक विकसित किया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलने के साथ क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन
दो बाईपास का भी होना है निर्माण : एनएच पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, फोरलेन सड़क का निर्माण हिरण्यवती नदी के किनारे से होते हुए हवाई अड्डा मार्ग के रास्ते वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी) से कराया जाना प्रस्तावित है। यह मार्ग बैरिया चौराहे के आगे कसया-पडरौना मार्ग से जुड़ेगा। यहां 4.2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाना है। इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके अलावा जिला मुख्यालय रवींद्र नगर में सरस्वती चौक से पहले दमवतिया गांव के आसपास से निर्माणाधीन जेल के बगल होते हुए करीब 11.5 किलोमीटर लंबा बाईपास प्रस्तावित है। यह मार्ग खांव खड्डा तक जाने वाले करीब 46 किलोमीटर लंबे फोरलेन का हिस्सा होगा। दोनों स्थानों पर बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है।