फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four injured including groom's nephew in fight over dance on DJ

Kushinagar News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट दूल्हे के भांजे समेत चार घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four injured including groom's nephew in fight over dance on DJ
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग गांव में पहुंची बरात में डीजे पर फरमाइशी गाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। घरातियों ती पक्ष के लोगों ने बरात में आए दूल्हे के भांजे समेत चार लोगों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मारपीट के बाद अधिकांश बराती रात को ही भाग निकले। इससे नाराज दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस के समझाने के बाद दूल्हा विवाह मंडप में गया और शादी की रस्म पूरी की। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग में एक व्यक्ति के घर आई थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और घराती पक्ष के युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। बराती पक्ष के युवकों ने डीजे संचालक से एक भोजपुरी गीत बजाने के लिए कहा। इस पर घराती पक्ष के युवकों ने मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। अचानक मारपीट से भगदड़ मच गई। घराती पक्ष के युवकों ने दूल्हे के भांजे समेते लोगों की पिटाई कर उर, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल पर कराया गया। मारपीट के बाद अधिकांश बाराती रातों रात भाग निकले और दूल्हा नाराज होकर शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक वधु पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। डायल 112 की टीम सूचना पर पहुंची। पुलिस को देख मारपीट करने वाले घराती पक्ष के युवक दरवाजे से खिसक गए। पुलिस समझाने के करीब एक घंटे बाद दूल्हा शादी के लिए तैयार हुआ और विवाह मंडप में गया। वधु पक्ष के लोगों ने गांव वालों के खिलाफ शादी में आए रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने की तहरीर दी है। पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट हुई थी। रात को पीआरवी पहुंची थी। वधु पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed