फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four buildings which were obstructing road construction were demolished

Kushinagar News: सड़क निर्माण में रुकावट बने चार भवन ध्वस्त कराए

Mon, 18 Aug 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four buildings which were obstructing road construction were demolished
गाजीपुर में सड़क की जद में आए मकानों को ध्वस्त कराने के लिए पहुंची राजस्व टीम के साथ एडीएम न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीराज/ गंगुआ बाजार। तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाली निर्माणाधीन एनएच-727 बी की जद में आ रहे चार मकान और एक स्कूल की बाउंड्री को सोमवार को प्रशासन ने ध्वस्त कराया। भवनों के मालिकों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। आरोप था कि कार्यदायी संस्था के बार-बार कहने के बाद भी मकान मालिक भवन खाली नहीं कर रहे थे।
सोमवार को तमकुहीराज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम न्यायिक व इस मार्ग के नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश राय ने लेखपाल वेद प्रकाश उपाध्याय व नर्वदेश्वर सिंह की टीम के साथ गाजीपुर पहुंचे। वहां सड़क निर्माण में रुकावट बन रहे चार भवन और एक स्कूल की बाउंड्री को राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में रुकावट बन रहे इन भवनों के ध्वस्त होने के बाद पथ निर्माण में तेजी आएगी। एडीएम न्यायिक ने बताया कि ध्वस्त हुए भवनों के मालिकों को पहले ही मुआवजा दे दिया गया था। एनएचएआई की तरफ से मकान मालिक को भवन खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed