{"_id":"6a553e4dfe33c5d79903d801","slug":"foundation-stone-laid-for-the-construction-of-a-bitumen-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-163655-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिच सड़क निर्माण की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिच सड़क निर्माण की रखी आधारशिला
Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क का शिलान्यास करते पूर्व विधायक व गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ।संवाद
कप्तानगंज। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने सोमवार को सड़क निर्माण के लिए विधि-विधान से शिलान्यास किया।
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने मुंडेरा भट्ठा गांव से सुकरौली होकर जमुनी बरवा मुख्य मार्ग तक जाने वाली ढाई किलोमीटर लंबी पिच सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। इसके बनाने पर 249.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तय समय में पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस दौरान प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह, एक्सईएन सूर्य प्रकाश, एई गिरीश कुमार दुबे, जेई संतोष कुमार राय, रंजीत प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान जटाशंकर सिंह, जय सिंह, आनंद मिश्रा, मास्टर राधेश्याम सिंह, विजय कनौजिया, राजेश साहनी, रत्नेश भारद्वाज, राजू सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।