फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former MLA Purnamasi Dehati passes away, mourning

Kushinagar News: पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती का निधन, शोक

Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Purnamasi Dehati passes away, mourning
रामकोला। चार बार विधायक रह चुके पूर्णमासी देहाती का अचानक तबीयत बिगड़ने से लखनऊ में शुक्रवार को निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही घर पर शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने लखनऊ गए थे, बृहस्पतिवार को मुलाकात करने के बाद दरूलसफा जाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष 78 वर्षीय पूर्णमासी देहाती का शुक्रवार को दोपहर में निधन हो गया। वह नेबुआ नौरंगिया विधानसभा अनुसूचित सीट पर तीन बार विधायक रहने के बाद सीट जब समान्य हुई तो रामकोला विधानसभा से अनुसूचित सीट पर वर्ष 2012 से 17 तक विधायक रहे। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, भाजपा के विधायक विनय प्रकाश गोड, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed