फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former minister Radheshyam Singh arrested who came to protest in Kushinagar

Kushinagar: कुशीनगर में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2022 06:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Oct 2022 06:25 PM IST
सार

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ कप्तानगंज तहसील पर सोमवार को पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। तकरीबन 15 मिनट के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Former minister Radheshyam Singh arrested who came to protest in Kushinagar
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर में गन्ना किसानों का कप्तानगंज चीनी मिल पर बकाया 44 करोड़ रुपये के भुगतान कराने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सोमवार को तकरीबन साढ़े नौ बजे जैसे ही तहसील मुख्यालय पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी होते ही काफी संख्या में सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूर्व मंत्री को पहले पुलिस लाइन और वहां से तरयासुजान थाने भेज दिया। मौके पर एडीएम और एएसपी भी मौजूद थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ कप्तानगंज तहसील पर सोमवार को पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। तकरीबन 15 मिनट के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य को लेकर पूर्व में प्रशासन को अवगत कराते हुए एसडीएम कप्तानगंज से धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान की न तो बात की और न ही अनुमति दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही धरना प्रदर्शन शुरू किया कि 15 मिनट के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पहले उन्हें पुलिस लाइन ले गई, जहां से उन्हें तरयासुजान थाने पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसलिए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और सपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। एडीएम देवी दयाल वर्मा ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान और अगले पेराई सत्र में चीनी मिल चलाने को लेकर चीनी मिल की प्रबंध समिति से बात हुई है। 


एक सप्ताह का समय लिया है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी मिल को चलाने के लिए मिल को भी नोटिस भेजी जाएगी। इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, सीओ पीयूषकांत राय, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, कप्तानगंज थाने के अलावा जटहां बाजार, कुबेरस्थान और सेवरही थाने की पुलिस सहित एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed