{"_id":"57570e734f1c1b1b759c531a","slug":"former-legislator-supported-the-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने धरने को समर्थन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने धरने को समर्थन दिया
कुशीनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
धरने में पहुंचे पूर्व विधायक पीके राय ने एसडीएम से बातचीत की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर तमकुहीराज तहसील में चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
मंगलवार को पूर्व विधायक ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन देते हुए एसडीएम को बुलाकर समस्या के समाधान करने का दबाव बनाया। गोंड आदिवासी महासभा के तहसील अध्यक्ष उदयलाल प्रसाद की अगुवाई में तहसील परिसर में चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। आठवें दिन पूर्व विधायक डॉ. पीके राय धरनास्थल पर पहुंच कर धरनारत लोगों की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया।
डॉ. राय ने एसडीएम को बुलाकर तत्काल समस्या का समाधान करने के लिए धरना कर रहे लोगों के साथ वार्ता कराया। एसडीएम ने एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन धरना करने वाले लोग प्रमाण पत्र जारी करने के सिवाय अन्य किसी बात पर राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
उसके बाद एसडीएम ने कहा कि इस विषय में शाम को डीएम से बात कर समस्या का हल निकाला जाएगा। इस दौरान अवधेश राय, सुरेश, गोवर्धन गोंड, प्रहलाद, भुआल, पवन, इंदल, इंद्रजीत, रघुनाथ आदि मौजूद रहे।