{"_id":"5728e6ba4f1c1b70175cd145","slug":"former-bjp-mla-sitting-on-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे पूर्व भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे पूर्व भाजपा विधायक
कुशीनगर
Updated Tue, 03 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने विधायक से माफी मांग कर धरना समाप्त कराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। एनएच 28 स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर थोड़ी ही देर काफी संख्या में और समर्थक सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने विधायक से माफी मांग कर धरना समाप्त कराया।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक नंद किशोर का आरोप था कि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने मंगलवार को उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनका कहना था कि वह अपने घर तरया लच्छीराम जा रहे थे। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी ने उनसे टोकन की मांग की। इस पर उन्होंने यह कहते हुए नाराजगी जताई कि वह कई बार आते जाते हैं, बार-बार टोकन मांगना उचित नहीं है।
उनका आरोप था कि इस बात को लेकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उनके साथ अभद्रता की। इससे नाराज होकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। इस बीच विधायक के साथ दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी होते ही आसपास के काफी संख्या में समर्थक टोल प्लाजा पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पूर्व विधायक से घटना के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक व उनके समर्थक घर चले गए। इस दौरान आधे घंटे तक टोल प्लाजा के एक गेट से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी होते ही एसओ तरयासुजान संजय राय, बहादुरपुर, तमकुही से काफी संख्या में पुलिस के जवान टोल प्लाजा पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने में जुटे रहे।