फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   forlan jam one hour thirty minute against police action

कार्रवाई के विरोध में डेढ़ घंटे तक जाम रखा फोरलेन

Fri, 25 May 2018 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 25 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
forlan jam one hour thirty minute against police action
लहन नष्ट करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
हाटा/ढाढ़ा।  शुक्रवार की सुबह सुबुधिया गांव में कच्ची के शराब के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद गांव वालों ने पुलिस कर्मियों पर निर्दोष लोगों की पिटाई का आरोप लगाते हुए गांव के सामने फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान भीड़ से कुछ ईंट-पत्थर चले तो पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा और जाम समाप्त कराया।             
विज्ञापन

सुबह प्रभारी एसडीएम त्रिभुवन कुमार, सीओ ओमपाल सिंह और अहिरौली एसओ अरुण मौर्या पुलिस फोर्स के साथ अहिरौली थाने के गांव सुबुधिया में चल रही कच्ची शराब की भठ्ठियों को तोड़ने पहुंचे। टीम ने जेसीबी की सहायता से भठ्ठियों को तोड़ा और जमीन में दबाकर रखे गए लहन को नष्ट कर दिया। गांव वालों को आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने कच्ची का काम करने वाले लोगों के अलावा कई शरीफ लोगों की भी पिटाई की। इसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस की पिटाई से गांव की एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की चर्चा है।  
विज्ञापन

इससे नाराज गांव के लोग सुबह करीब नौ बजे लाठी डंडा लेकर फोरलेन पर आ गए और ईंट-पत्थर रख कर हाईवे जाम कर दिया।
सड़क जाम होने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम में कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय भी फंस गए थे। जाम खत्म कराने के लिए अफसरों व लोगों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि कुछ लोगों ने पुलिस बल पर मिट्टी व ईंट-पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े फेंकना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी भी एक्शन में आ गई और बल प्रयोग कर सड़क जाम को समाप्त कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed