फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   For the purchase of potato, 85 farmers have been persuaded

आलू खरीद के लिए 85 किसानों को राजी किया

Tue, 13 Mar 2018 11:53 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 13 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
For the purchase of potato, 85 farmers have been persuaded
बात करते अधिकारी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो

पडरौना। आलू उत्पादक किसानों से आलू खरीद को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ हाफेड के अफसरों ने किसानों से संपर्क किया। किसानों ने बाजार भाव अधिक मिलने की बात बताई। अफसरों ने किसानों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली छूट की जानकारी देकर आलू बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया। अफसरों का दावा है कि उन लोगों ने 85 किसानों को आलू बिक्री के लिए राजी किया है।

विज्ञापन
बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत किसानों से 549 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदने के लिए कसया के लारी कोल्ड स्टोरेज पर क्रय केंद्र खोला गया है। इस वर्ष जिले में 29 हजार मीट्रिक टन आलू उत्पादन का लक्ष्य है। क्रय केंद्र प्रभारी और विपणन विकास अधिकारी बिंदु सागर ने बताया कि एक मार्च से चालू इस केंद्र पर आलू की बिक्री के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक बतरडेरा, बेलवा कला, बेलवा कारखाना, करमैनी प्रेमवलिया, मुंडेरा मुगलही, सिसवा महंथ, धोकरहां, मुंडेरा जगदीशपुर, सिसई, धुनवलिया, महासोन, परसौनी खुर्द, मल्लूडीह, सपहां, खेसारी ोगिदहां, नाहर छपरा, गोपालगढ़, हरैया, फुलवापट्टी, बंजरिया, अहिरौली, गुरवलिया आदि गांवों के लगभग 85 आलू किसानों से आलू खरीद के लिए बातचीत हुई है। किसानों ने अपना आलू क्रय केंद्र पर बेंचने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


सरकार की तरफ से खोले गए क्रय केंद्र पर किसानों को ओवरहेड चार्ज से मुक्त रखा गया है। प्रति मीट्रिक टन 1373 रुपये ओवरहेड चार्ज निर्धारित है। इसमें परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग, बैग, पैकिंग मैटेरियल, ग्रेडिंग, सिलाई, मंडी टैक्स, पर्चेज टैक्स तथा गोडाउन चार्जेज आदि शामिल होता है। परंतु किसानों से यह चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed