{"_id":"56fc1d4f4f1c1bc472f005fe","slug":"for-relief-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत राशि के लिए पुतला जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत राशि के लिए पुतला जलाया
Kushinagar
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपराकनक में ओले गिरने और सूखे से प्रभावित कई गांवों के किसानों को राहत राशि अब तक नहीं मिली है। इससे नाराज कई गांव के लोगों ने बुधवार को कांग्रेस नेता नरेंद्र यादव की अगुवाई में तमकुहीराज तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांववालों में तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और तहसील प्रशासन का पुतला भी जलाया।
ओले गिरने और सूखे के कारण कई गांवों के किसानों के फसलें बर्बाद हो गई थीं। इस प्रभावित पिपरा कनक, बोदा टोला, हसनपुरा, मठिया, मीर बिहार, महरू टोला, चैनपट्टी, गगलवा आदि गांवों के किसान बुधवार को तमकुहीराज तहसील पहुंचे और तहसील प्रशासन पर सूखा राहत राशि वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।
किसानों का कहना था कि राहत राशि के लिए प्रभावित लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। राहत राशि आए एक साल बीतने को है लेकिन प्रभावित किसानों के खाते में अब तक पैसा नहीं पहुंचा। नाराज किसानों ने तहसील परिसर में ही विरोध जताते हुए तहसील प्रशासन का पुतला भी जलाया।