फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   for pld pension atewa dmonstrated candle march

पुरानी पेंशन बहाली को कैंडल मार्च निकाला

Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
for pld pension atewa dmonstrated candle march
प्रदश्ऱ्न - फोटो : santosh verma
पडरौना। पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के शिक्षकों ने रविवार को नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में बैठक की। संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के बाद 13 नवंबर को आयोजित होने वाली रैली के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद देर शाम पडरौना नगर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकत्र इन शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए संघर्ष करने की योजना बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली में प्रत्येक ब्लॉक से अधिक से अधिक शिक्षक जाएंगे, ताकि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सके। बैठक के बाद इन शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला, जो उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरू होकर जलकल, कठकुइयां मोड़ पर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक उमाकांत मिश्र, जिला संयोजक राजीव यादव, जिला महामंत्री मनीष तिवारी, मृगेंद्र राघव राव, संदीप राय, अजय तिवारी, रेनू राय, प्रज्ञा राय, गीता सिंह, प्रभुनंद उपाध्याय, रमाकांत गुप्त, मुनीब गौतम, सुरेंद्र गोंड, दीनानाथ गौतम, उपेंद्र, अतुल त्रिपाठी, बृजभूषण तिवारी, संजय यादव, अजय कुमार, दीपक, अमर बहादुर, नागेंद्र गोंड, संजीव यादव, राजेश राय, मीरहसन अंसारी, अशोक पटेल, दुर्गेश मिश्रा, नंदलाल पाल, मोहन वर्मा, रामायण यादव, विनोद तिवारी, मुरली मनोहर शुक्ल, धनंजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed