{"_id":"6598581b9d47499cab0fc5b1","slug":"football-saran-defeated-mubarakpur-3-1-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10518-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : सारण ने मुबारकपुर को तीन-एक से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : सारण ने मुबारकपुर को तीन-एक से किया पराजित
Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से गाजीपुर स्थित इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे फुटबाल मैच में शुक्रवार को सारण और मुबारक़पुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। सारण की टीम ने मुबारकपुर को 3-1 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच बिहार सारण के खिलाड़ी सोहेल कुमार को मिला।
मैच के शुरुआत में ही ओम साईं राम फुटबाल एकेडमी सारण बिहार की टीम ने पकड़ मजबूत करनी शुरु की। मध्यांतर से पहले एक गोल के साथ टीम 1-0 से आगे रहे। मध्यांतर के बाद गौसिया स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर की टीम ने मैच में एक गोल दाग वापसी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। मध्यांतर के बाद भी सारण टीम के खिलाड़ी अक्षय और अनिल कुमार ने एक-एक गोल मार कर अपनी टीम को मैच 3-1 से मैच विजेता बनाया। अंत में मुख्य अतिथि अमरेश शाही ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान केडी सिंह कुशवाहा, शौकत अली, राजेश सिंह पटेल, हरिहर यादव, एनडी शाही, महफूज आलम, जीतेंद्र यादव, वेदनिधि कुशवाहा, बैद्यनाथ गुप्ता, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।