फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Footage of the accused of cheating by changing ATM card found, search intensified

Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी की मिली फुटेज, तलाश तेज

Fri, 15 Aug 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Footage of the accused of cheating by changing ATM card found, search intensified
रामकोला। नगर के एक पेट्रोल पंप पर लगे एटीएम से पैसा निकालने गए एक व्यक्ति का ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से चार बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक का सीसीटीवी फुटेज पाया है। उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर अहीर टोली निवासी राकेश यादव ने बताया था कि 19 नवंबर 2024 को समय करीब 3 बजे दिन में केडिया पेट्रोल पंप स्थित एटीएम पीएनबी के पास से पैसा निकालने गया था। इसके बगल में दो लोग खड़े थे, पीड़ित ने जब अपनी कार्ड नंबर को दबाना शुरू किया ठीक उसी समय कार्ड बदल लिया गया। एटीएम कार्ड लगाया तो पैसा नहीं निकल रहा था बाद में मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आ गया, इसमें 50 हजार रुपये चार बार में खाते से ट्रांसफर हो गया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के सीसीटीवी फुटेज मंगाकर युवक की तलाश कर रही है। मुकदमा के विवेचक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed