फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   foot sign found leopard

Kushinagar News: तेंदुए की चहलकदमी, वन विभाग ने किया अलर्ट

Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
foot sign found leopard
खड्डा सरेह में मिला तेदुआ की पदचिह्न।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खड्डा। क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चा से लोग भयभीत हैं। इसकी जानकारी होते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। वन कर्मी पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से सरेह में अकेले नहीं जाने की अपील की जा रही है।
खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा, पकड़ी बृजलाल, सोहरौना आदि गांवों के सरेह में इन दिनों तेंदुआ भ्रमण कर रहा है। दो दिन पहले पकड़ी गांव के पास गन्ने के खेत में हिरण का शव मिला था। उसके शव को किसी हिंसक जानवर ने घायल किया गया था। इसी बीच बुधवार को तुर्कहा सरेह में एक जानवर का अस्थि पंजर दिखाई दिया, तो वन विभाग कर्मी चौकन्ना हो गए हैं। छानबीन की गई तो तेंदुआ से मिलता जुलता पदचिह्न भी मिला।
विज्ञापन

रेंजर विजय श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर अमित त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्रों में काम्बिंग की गई। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को भी वन विभाग की टीम पूरे दिन भ्रमण करती रही। तेंदुए की सम्भावित उपस्थिति के पास पिंजरा लगाया गया है। लेकिन कोई जानवर उसमें नहीं फंसा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक, बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व व महराजगंज जनपद के सोहगीवरवा वन्यजीव अभयारण्य की सीमा खुली होने के चलते अक्सर जंगली जानवर भटक कर आ जाते हैं। इस संबंध में डिप्टी रेंजर अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। उसके सरेह में होने की आशंका को देखते हुए पिंजरा लगाया गया है। फिलहाल, जानवर का पता नहीं चल पाया है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed